
मिडिल ईस्ट के तनावपूर्ण इलाके में बुधवार को इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने एक बड़ी सफलता का दावा किया है। आईडीएफ के एफ-35आई अदीर स्टील्थ फाइटर जेट ने तेहरान के ऊपर ईरान एयर फोर्स के याक-130 जेट को हवा में मार गिराया। यह इजरायली एफ-35 के लिए पहली बार है जब उसने किसी पायलट वाले दुश्मन विमान को नष्ट किया।
आईडीएफ के बयान में बताया गया कि यह हमला सुबह के समय अंजाम दिया गया। याक-130 विमान जो सामान्यतः ट्रेनिंग और हल्के युद्ध के लिए इस्तेमाल होता है, वर्तमान संघर्ष में ड्रोन व मिसाइल खतरों से निपटने के लिए तैनात था। इस सफलता ने इजरायल की हवाई श्रेष्ठता को साबित कर दिया।
एक्स पर पोस्ट करते हुए आईडीएफ ने लिखा, “ईरानी जेट मार गिराया गया: एयरफोर्स का एफ-35आई अदीर ने ईरान एयर फोर्स के याक-130 को ध्वस्त किया। एफ-35 अदीर द्वारा मानवयुक्त फाइटर को गिराने का पहला ऐतिहासिक क्षण।”
ईरान-इजरायल के बीच पिछले हफ्तों में तनाव चरम पर पहुंचा है, दोनों ने एक-दूसरे के सैन्य अड्डों पर हवाई हमले किए। ‘रोरिंग लायन’ अभियान के तीसरे दिन ईरानी मिसाइलों से इजरायल में दर्जनों जगहों पर एमडीए टीमों को अलर्ट किया गया।
मैगन डेविड एडोम (एमडीए) ने 60 घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें एक की हालत ठीक और 59 स्थिर। कुल 369 घायल ट्रांसपोर्ट किए गए, जिसमें 10 की मौत, 2 गंभीर, 5 मामूली और 352 हल्के घायल शामिल। यह घटना संघर्ष को नई ऊंचाई दे रही है।