scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशयूरोपीय नेताओं के साथ ट्रंप से मिलेंगे ज़ेलेंस्की, पुतिन से मुलाकात के बाद अहम बैठक

यूरोपीय नेताओं के साथ ट्रंप से मिलेंगे ज़ेलेंस्की, पुतिन से मुलाकात के बाद अहम बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक की, जिसके बाद सोमवार को वे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मिलने जा रहे हैं। पुतिन के साथ...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
August 16, 2025
यूरोपीय नेताओं के साथ ट्रंप से मिलेंगे ज़ेलेंस्की, पुतिन से मुलाकात के बाद अहम बैठक
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक की, जिसके बाद सोमवार को वे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मिलने जा रहे हैं। पुतिन के साथ हुई बैठक के बाद यूक्रेन युद्ध में सीजफायर पर कोई बात नहीं बनी, और कई जानकारों ने इस बैठक में पुतिन के हावी रहने की बात कही है। पिछली मुलाकात में ट्रंप की ज़ेलेंस्की के साथ नोक-झोक हो गई थी, लेकिन इस बार यूरोपीय नेता ज़ेलेंस्की को अकेला नहीं छोड़ने वाले हैं और सोमवार को होने वाली बैठक में कई यूरोपीय नेता भी ज़ेलेंस्की के साथ ट्रंप से मिलेंगे। खबरों के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के दौरान अकेले नहीं होंगे, जहां रूस के साथ संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से बातचीत होगी। पिछली बार जब यूक्रेनी नेता अमेरिकी राजधानी में थे, तब ट्रंप से उनका टकराव हो गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ज़ेलेंस्की पर आक्रामक नजर आए थे। सोमवार की बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शिखर वार्ता के कुछ दिनों बाद हो रही है, जहां पुतिन ने कथित तौर पर मांग रखी थी कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए डोनबास के पूर्वी क्षेत्र को सौंप दे। जबकि ज़ेलेंस्की किसी भी क्षेत्र की अदला-बदली के पक्ष में नहीं हैं। सोमवार को वाशिंगटन डीसी में डोनाल्ड ट्रंप और वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच होने वाली वार्ता में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, फिनिश राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, नाटो महासचिव मार्क रूटे, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर सहित कई नेता शामिल होंगे।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250