scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशअमेरिका-वेनेज़ुएला तनाव: युद्ध की ओर?

अमेरिका-वेनेज़ुएला तनाव: युद्ध की ओर?

अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच बढ़ता टकराव अब एक गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेज़ुएला को सीधी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर वेनेज़ुएला के लड़ाकू...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
September 5, 2025
अमेरिका-वेनेज़ुएला तनाव: युद्ध की ओर?
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच बढ़ता टकराव अब एक गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेज़ुएला को सीधी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर वेनेज़ुएला के लड़ाकू विमान अमेरिकी नौसैनिक जहाजों के ऊपर से उड़ान भरते हैं और किसी भी तरह का खतरा पैदा करते हैं, तो उन्हें तुरंत मार गिराया जाएगा। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि वेनेज़ुएला की सेना ने लगातार दो दिन तक अमेरिकी जहाजों के बेहद करीब अपने सैन्य विमान उड़ाए। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि अमेरिका प्यूर्टो रिको में 10 एफ-35 स्टेल्थ फाइटर जेट्स भेज रहा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन वेनेज़ुएला में सक्रिय ड्रग कार्टेल्स पर हमले की तैयारी कर रहा है, जिन्हें वॉशिंगटन पहले ही नार्को-टेररिस्ट संगठन घोषित कर चुका है। सीएनएन सूत्रों के हवाले से दावा है कि अमेरिका वेनेजुएला के अंदर ड्रग तस्करी गिरोहों पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसे हमलों पर विचार कर रहा है। अमेरिकी युद्धपोत, मरीन्स की टुकड़ियां और एक परमाणु-संचालित पनडुब्बी को वेनेज़ुएला की समुद्री सीमा से कुछ ही दूरी पर तैनात किया गया है। वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मतभेदों का समाधान सैन्य संघर्ष नहीं हो सकता। मादुरो ने चेतावनी दी है कि अगर वेनेज़ुएला पर हमला हुआ तो देश तुरंत सशस्त्र संघर्ष में उतरेगा।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250