scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशअमेरिका 5.5 करोड़ लोगों के वीजा की जांच कर रहा है, उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई

अमेरिका 5.5 करोड़ लोगों के वीजा की जांच कर रहा है, उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई

अमेरिका में 5.5 करोड़ से अधिक वैध विदेशी नागरिकों के वीजा की समीक्षा की जा रही है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस कदम के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन करने वाले...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
August 21, 2025
अमेरिका 5.5 करोड़ लोगों के वीजा की जांच कर रहा है, उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

अमेरिका में 5.5 करोड़ से अधिक वैध विदेशी नागरिकों के वीजा की समीक्षा की जा रही है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस कदम के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन करने वाले विदेशियों के वीजा को रद्द करना है। विदेश विभाग के अनुसार, सभी अमेरिकी वीजा धारकों की लगातार जांच की जाती है। यदि वे नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं, तो उनके वीजा रद्द कर दिए जाएंगे और उन्हें उनके देश वापस भेज दिया जाएगा। वीजा धारक अयोग्य तब माने जाते हैं जब वे निर्धारित समय सीमा से अधिक समय तक अमेरिका में रहते हैं, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं, आपराधिक या आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होते हैं, या किसी आतंकवादी संगठन को सहायता प्रदान करते हुए पाए जाते हैं। जनवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ लेने के बाद से, ट्रम्प प्रशासन का ध्यान अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों, छात्रों और विज़िटर एक्सचेंज वीज़ा धारकों को निर्वासित करने पर रहा है। वीज़ा धारकों की यह समीक्षा प्रक्रिया लंबे समय तक चलेगी। ट्रम्प प्रशासन वीज़ा आवेदकों पर लगातार प्रतिबंध लगा रहा है, जिसमें सभी वीज़ा आवेदकों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार देना अनिवार्य करना भी शामिल है। पहले, वीज़ा धारकों की जांच उन छात्रों पर केंद्रित थी जो फिलिस्तीन समर्थक या इज़राइल विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। लेकिन अब इसे और विस्तारित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि समीक्षा के दौरान, सभी वीज़ा धारकों के सोशल मीडिया खातों की जांच की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि उनके देशों में उनके खिलाफ कोई मामला तो दर्ज नहीं हुआ है, और क्या उन्होंने अमेरिका में रहने के दौरान किसी कानून का उल्लंघन किया है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250