LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशभारत में गिरफ्तार अमेरिका की मोस्ट वांटेड भगोड़ा, 6 साल के बच्चे की हत्या का आरोप

भारत में गिरफ्तार अमेरिका की मोस्ट वांटेड भगोड़ा, 6 साल के बच्चे की हत्या का आरोप

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने भारत में एक बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने अपनी 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स' सूची में शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम सिंडी रोड्रिगेज सिंह है,...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
August 20, 2025
भारत में गिरफ्तार अमेरिका की मोस्ट वांटेड भगोड़ा, 6 साल के बच्चे की हत्या का आरोप
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने भारत में एक बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने अपनी 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स' सूची में शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम सिंडी रोड्रिगेज सिंह है, जिस पर अपने 6 साल के बेटे रोड्रिगेज अल्वारेज की हत्या का आरोप है। टेक्सास पुलिस ने उसके खिलाफ कैपिटल मर्डर का वारंट जारी किया था, जिसमें 10 साल से कम उम्र के बच्चे की हत्या शामिल है। एफबीआई ने उस पर कानून से भागने का भी आरोप लगाया था।

इंटरपोल नोटिस के बाद यह कार्रवाई की गई। 3 अक्टूबर 2024 को इंटरपोल ने सिंह के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया, जिसके तुरंत बाद अमेरिकी एजेंसियों ने भारत सरकार को उसका प्रत्यर्पण पैकेज सौंपा। भारत और अमेरिका की एजेंसियों ने मिलकर उसे गिरफ्तार किया। एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि यह गिरफ्तारी दिखाती है कि अपराधी कहीं भी भागे, न्याय से बच नहीं सकता।

टेक्सास पुलिस, न्याय विभाग और भारत के अधिकारियों के सहयोग की सराहना की गई। मामला 20 मार्च 2023 को शुरू हुआ, जब टेक्सास के एवर्टन पुलिस विभाग ने बच्चे की जांच के लिए उसके घर का दौरा किया। पता चला कि बच्चे को अक्टूबर 2022 से किसी ने नहीं देखा था। बच्चे को फेफड़ों की बीमारी, हड्डियों की कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। पुलिस के अनुसार, सिंह ने अधिकारियों से झूठ बोला कि उसका बेटा मैक्सिको में अपने पिता के साथ रह रहा है। जांच में यह झूठ निकला। 22 मार्च 2023 को सिंह अपने पति और 6 बच्चों के साथ भारत भाग गई, लेकिन उसका बेटा उनके साथ नहीं था। जुलाई 2023 में उसे एफबीआई की 'मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल किया गया और अब भारत में गिरफ्तार कर लिया गया।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250