
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा संघर्ष समाप्ति योजना के दूसरे चरण की शुरुआत बुधवार को अमेरिका ने कर दी। विशेष शांति दूत स्टीव विटकॉफ ने सोशल मीडिया बयान में बताया कि अब फोकस निरस्त्रीकरण, तकनीकी प्रशासन और पुनर्निर्माण पर है।
20-सूत्री योजना का यह चरण युद्धविराम से आगे बढ़कर गाजा में अंतरिम ‘नेशनल कमेटी फॉर द एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ गाजा’ (एनसीएजी) स्थापित करेगा। सभी अनधिकृत सशस्त्र गुटों का पूर्ण निरस्त्रीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
विटकॉफ ने कहा, ‘मुख्य लक्ष्य सभी अवैध हथियारबंद तत्वों को निष्प्रभावी करना है।’ हमास से बंधकों से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों का पालन की अपेक्षा है, जिसमें अंतिम मृत बंधक अवशेषों की फौरी वापसी शामिल।
अनुपालन न होने पर ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने की चेतावनी दी गई। पहले चरण में मानवीय सहायता, युद्धविराम, जीवित बंधकों की रिहाई और 28 में 27 मृत अवशेषों की वापसी हुई।
मिस्र, तुर्की व कतर की मध्यस्थता की सराहना करते हुए विटकॉफ ने कहा कि इनके बिना प्रगति असंभव थी। यह चरण गाजा के भविष्य को नया आकार दे सकता है।