
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वित्त वर्ष 2027 का रक्षा बजट 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने का बड़ा ऐलान किया है। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि यह फैसला सीनेटरों और कांग्रेस सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद लिया गया। टैरिफ से होने वाली कमाई को इसकी मुख्य पूंजी बताया गया है।
ट्रंप ने कहा कि बिना टैरिफ के वे 1 ट्रिलियन डॉलर तक ही सीमित रहते। उन्होंने पुरानी सरकारों पर आरोप लगाया कि वे देश को लूटने देते रहे। इस बजट से अमेरिका को ‘ड्रीम मिलिट्री’ मिलेगी जो हर खतरे का मुंहतोड़ जवाब दे सकेगी। साथ ही कर्ज कम करने और मध्यम वर्ग को लाभ का वादा भी किया।
हालांकि खर्च की रूपरेखा स्पष्ट नहीं है और कांग्रेस की मंजूरी मुश्किल। चीन-रूस तनाव, यूक्रेन युद्ध से रक्षा खर्च की बहस तेज।
दूसरी तरफ ग्रीनलैंड पर ट्रंप प्रशासन के बयान से हड़कंप। व्हाइट हाउस ने इसे आर्कटिक में रूस-चीन रोकने का जरिया बताया। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने चर्चा की पुष्टि की, लेकिन कूटनीति पर जोर दिया। विदेश मंत्री रुबियो ने कहा यह पुराना विचार है।
कांग्रेस में भारी विरोध। सीनेटर मर्कोव्स्की-किंग ने बल प्रयोग की चेतावनी दी। डेमोक्रेट्स ने नाटो को धमकी अवैध बताया। स्पीकर जॉनसन ने युद्ध नकारा। पिटुफिक बेस की अहमियत याद दिलाई। कैटी मिलर की पोस्ट से डेनमार्क नाराज। वेनेजुएला संकट ने विवाद बढ़ाया।
