अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच 37 साल से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त कर दिया है। ट्रंप कई दिनों से इस दिशा में प्रयास कर रहे थे। शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं के साथ मुलाकात की। आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने व्हाइट हाउस में एक आधिकारिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप इससे पहले कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को समाप्त करने का भी दावा कर चुके हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने सत्ता में आने से पहले रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को खत्म करने की बात कही थी, हालांकि वह अभी तक इसमें सफल नहीं हो पाए हैं। दूसरी ओर, उन्होंने आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच 37 साल पुरानी जंग को खत्म कर दिया है, जो दशकों से चली आ रही थी। व्हाइट हाउस में हुए समझौते के अनुसार, दोनों देशों के बीच सालों पुराने संघर्ष को समाप्त करने और आर्थिक सहयोग व कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर सहमति बनी है।