
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका के सैन्य हमलों ने ईरान के सैन्य ढांचे को गहरी चोट पहुंचाई है। व्हाइट हाउस से रवाना होने से ठीक पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है और उसकी वायु रक्षा प्रणाली ध्वस्त हो गई है।
ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे मजबूत सेना ने ईरान के अड्डों पर अभूतपूर्व हमले बोले हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि हवाई अड्डे नष्ट हो गए, एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम और रडार बर्बाद हैं। नौसैनिक जहाज डुबो दिए गए और कई नेता भी निष्क्रिय हो चुके हैं।
राष्ट्रपति ने इशारा किया कि कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्यों को जानबूझकर बाकी रखा गया है। अगर जरूरत पड़ी तो एक घंटे में सब कुछ खत्म कर दिया जाएगा, जिसके बाद ईरान का पुनर्निर्माण असंभव हो जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान को इतना नुकसान पहले कभी किसी देश को नहीं पहुंचा।
जब शर्तों पर कार्रवाई रोकने के सवाल पर ट्रंप ने संकेत दिया कि अभियान अभी जारी है। यह बयान मध्य पूर्व में तनाव को नई ऊंचाई दे रहा है, जहां दुनिया की नजरें अमेरिका के अगले कदम पर टिकी हैं।