LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशट्रंप के समर्थन वाले नेता ने हनुमान जी पर दिया विवादित बयान

ट्रंप के समर्थन वाले नेता ने हनुमान जी पर दिया विवादित बयान

अमेरिकी नेता एलेक्सेंडर डंकन ने हनुमान जी की प्रतिमा पर विवादित बयान दिया है। टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डंकन ने अमेरिका को ईसाई राष्ट्र बताते हुए हनुमान जी की मूर्ति के निर्माण पर आपत्ति...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
September 22, 2025
ट्रंप के समर्थन वाले नेता ने हनुमान जी पर दिया विवादित बयान
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

अमेरिकी नेता एलेक्सेंडर डंकन ने हनुमान जी की प्रतिमा पर विवादित बयान दिया है। टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डंकन ने अमेरिका को ईसाई राष्ट्र बताते हुए हनुमान जी की मूर्ति के निर्माण पर आपत्ति जताई। डंकन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'हम टेक्सास में एक झूठे हिंदू भगवान की मूर्ति क्यों रख सकते हैं? हम एक ईसाई राष्ट्र हैं।' उन्होंने टेक्सास के शुगर लैंड शहर में स्थित श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति का वीडियो भी पोस्ट किया। डंकन 2026 में टेक्सास सीनेट के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं। डंकन के इस बयान की सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिसे हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने हिंदू विरोधी और भड़काऊ बताया।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250