
बीजिंग। 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) में शीत्सांग के रेलमार्गों ने यात्रियों और माल ढुलाई में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की। चाइना रेलवे छिंगहाई-शीत्सांग ग्रुप के अनुसार, ल्हासा-निंगची रेलवे ने 57.5 लाख यात्रियों और 17.38 लाख टन माल का परिवहन किया।
ल्हासा-शिगाजे लाइन पर 79.55 लाख यात्री चढ़े और 42.84 लाख टन कार्गो गया। छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे ने 1.225 करोड़ से अधिक यात्रियों व 345 लाख टन से ज्यादा माल की आवाजाही सुनिश्चित की। इन मार्गों ने क्षेत्रीय विकास और जनजीवन को गति दी।
नेटवर्क का ‘वाई’ आकार तैयार होने से क्षमता बढ़ी। 2021 में कुल लंबाई 1187.8 किमी पार कर गई। 2023 में रिकॉर्ड 29.59 लाख यात्री। 2025 तक 24 पर्यटक ट्रेनें संचालित।
उच्चतम स्टेशन यानशिपिंग व बुडोंगक्वान खुलने से 10,000 चरवाहों को राहत। तिब्बती नववर्ष, निंगची फूल उत्सव पर विशेष सुविधाएं, छात्रों के लिए ग्रुप टिकटिंग व बहुभाषी सेवाएं रेलवे की संवेदनशीलता दर्शाती हैं। शीत्सांग अब रेल गति से प्रगति की ओर अग्रसर है।