
बीजिंग। शीत्सांग के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में जन-कल्याणकारी सांस्कृतिक परियोजनाओं के निर्माण, जमीनी स्तर पर सांस्कृतिक उन्नयन और व्यापक जन-सांस्कृतिक आयोजनों से पूरे शीत्सांग के 1.6 करोड़ लोगों को सांस्कृतिक लाभ पहुंचा।
सभी पुस्तकालयों में 5.2 लाख से अधिक आगंतुकों ने दर्शन किया और 1.1 लाख पुस्तकें वितरित की गईं। ‘केसांग फूल’ प्रदर्शन सत्र, ‘हमारे त्योहार’, ‘चार ऋतुओं का ग्राम उत्सव’ तथा ‘सांस्कृतिक सीमा भ्रमण’ सहित एक लाख से ज्यादा ऑनलाइन-ऑफलाइन गतिविधियों ने जन-भागीदारी और संतुष्टि को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
पिछले वर्ष जमीनी सांस्कृतिक सुविधाओं को मजबूत किया गया। ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों तक उत्कृष्ट संसाधन पहुंचे। नौ काउंटी-जिला स्तरीय पुस्तकालयों में साझा शाखा व्यवस्था स्थापित हुई और छह सीमावर्ती कस्बों में नई सांस्कृतिक साइटों की पायलट परियोजनाएं सफल रहीं, जिससे उच्चस्तरीय सेवाएं जन-जन तक पहुंचीं।
सांस्कृतिक प्रदर्शन एवं अमूर्त धरोहर परियोजनाएं भी आधार स्तर पर फली-फूलीं। जन कला केंद्र, काउंटी कला मंडलियां एवं लोक समूहों ने मैदानी नृत्य, क्वो-च्वांग, तिब्बती ओपेरा में पुरस्कार हासिल कर सांस्कृतिक उपलब्धियों को व्यापक बनाया।