
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में डेरा इस्माइल खान जिले के एक शादी समारोह पर शुक्रवार देर रात आत्मघाती हमला हुआ। इस विस्फोट में कम से कम छह लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हो गए। निशाना बनी अमन समिति के प्रमुख नूर आलम महसूद के घर पर धमाका हुआ, जहां शादी का जोर-शोर से आयोजन चल रहा था।
विस्फोट के साथ ही मची भगदड़ में लोग इधर-उधर भागे। नूर आलम महसूद खुद भी घायल हो गए। जियो न्यूज के अनुसार, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बॉम्बिंग करार दिया है, जिसमें हमलावर ने विस्फोट के बाद फायरिंग भी की।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीमें ने सबूत जमा किए। धमाके स्थल से हमलावर का सिर बरामद हुआ, जो लगभग 17 साल का लड़का था। खैबर पख्तूनख्वा के सीएम सोहेल अफरीदी ने हमले की निंदा की और पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट तलब की। उन्होंने घायलों के इलाज का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
अफगानिस्तान से सटे इस इलाके में आतंकी घटनाएं बढ़ रही हैं। नूर आलम पर 2022 में भी हमला हुआ था। पिछले साल पाकिस्तान में हिंसा में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान यहीं हुआ। यह घटना आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष की कठिनाइयों को उजागर करती है।