दक्षिण कोरिया: डेयजॉन कारखाने में भयंकर आग, 50 लोग घायल
दक्षिण कोरिया के डेयजॉन शहर में शुक्रवार दोपहर एक कार पुर्जों के कारखाने में भयानक आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम 50 लोग घायल हो गए, जिनमें से 35 की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने...

दक्षिण कोरिया के डेयजॉन शहर में शुक्रवार दोपहर एक कार पुर्जों के कारखाने में भयानक आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम 50 लोग घायल हो गए, जिनमें से 35 की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की।
आग स्थानीय समयानुसार करीब 1:17 बजे भड़की। इसकी तीव्रता देख नेशनल फायर एजेंसी ने पूरे देश से सहायता मंगवाने का आदेश जारी किया, जो तब होता है जब स्थानीय संसाधन अपर्याप्त साबित हो जाएं।
प्रधानमंत्री किम मिन-सोक ने गृह मंत्रालय और फायर एजेंसी को सभी उपलब्ध संसाधनों व कर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को बचाने और आग पर काबू पाने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
डेयजॉन महानगरपालिका और पुलिस को ट्रैफिक प्रबंधन तथा सुरक्षित स्थानों पर लोगों को पहुंचाने के लिए कहा गया, ताकि कोई अतिरिक्त हानि न हो।
हाल ही में 14 मार्च को सियोल के जंग-गु इलाके में सात मंजिला इमारत के गेस्टहाउस में आग लगी थी, जिसमें 10 लोग जख्मी हुए थे। फायर विभाग ने लेवल-1 इमरजेंसी घोषित की थी।
10 फरवरी को ग्योंगसान के तेल टैंक विस्फोट से आग भड़की थी, लेकिन शुरुआत में कोई हताहत नहीं हुआ। डेयजॉन हादसे की जांच जारी है, जो औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है।


