
ईरान युद्ध के चौथे दिन कतर के आंतरिक मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर सख्त चेतावनी जारी की है। किसी भी घटना स्थल की वीडियो या फोटो पोस्ट करने से पूरी तरह परहेज करने को कहा गया है। बहरीन ने भी इसी तरह की अपील की है।
मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हादसे वाली जगहों पर भीड़ न लगाएं, घटनास्थल पर न जाएं और फील्ड ऑपरेशंस से जुड़ी कोई क्लिप न शेयर करें। ‘ऐसा करना कानूनी कार्रवाई का कारण बनेगा। इससे अधिकारियों का कार्य बाधित होता है, प्रतिक्रिया में देरी होती है और जनसुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।’
बहरीन में सायरन बज चुके हैं। वहां के आंतरिक मंत्रालय ने नागरिकों से शांत रहने और नजदीकी सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की है।
ईरान के शार्घ अखबार के अनुसार, तेहरान में पुरानी संसद भवन के पास हवाई हमला हुआ। वलियासर और जामी स्ट्रीट के चौराहे पर स्ट्राइक हुई, जहां सांस्कृतिक स्थल और संग्रहालय हैं। अभी तक हताहतों की कोई पुष्टि नहीं।
आईआरजीसी ने बहरीन के शेख ईसा इलाके में अमेरिकी एयर बेस पर ड्रोन-मिसाइल हमला करने का दावा किया। 20 ड्रोन और तीन मिसाइलों से मुख्य कमांड भवन तबाह हो गया और ईंधन टैंक में आग लग गई।
अमेरिकी एचआरएएनए के मुताबिक, शनिवार से ईरान में 742 मौतें हुईं, जिनमें 176 बच्चे शामिल। 900 से अधिक नागरिक घायल। पिछले 24 घंटे में 85 और मौतें।
क्षेत्रीय देश युद्ध के बीच जनता से संयम बरतने की गुजारिश कर रहे हैं।