scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशअलास्का में पुतिन की सुरक्षा कैसी होगी? जानिए पूरी जानकारी

अलास्का में पुतिन की सुरक्षा कैसी होगी? जानिए पूरी जानकारी

व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की अलास्का में होने वाली मुलाकात की तैयारियां जोरों पर हैं। रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए क्रेमलिन के सुरक्षाकर्मियों ने खास योजना बनाई है। 15 अगस्त को पुतिन और...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
August 12, 2025
अलास्का में पुतिन की सुरक्षा कैसी होगी? जानिए पूरी जानकारी
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की अलास्का में होने वाली मुलाकात की तैयारियां जोरों पर हैं। रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए क्रेमलिन के सुरक्षाकर्मियों ने खास योजना बनाई है। 15 अगस्त को पुतिन और ट्रंप एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे पर मिलेंगे। सुरक्षा के लिहाज से यह सैन्य अड्डा काफी सुरक्षित माना जाता है। बैठक में ट्रंप और पुतिन आमने-सामने बैठेंगे। ट्रंप का कहना है कि वे सिर्फ 2 मिनट में समझ जाएंगे कि पुतिन युद्ध रोकना चाहते हैं या नहीं।

पुतिन बेरिंग स्ट्रेट के रास्ते अलास्का जाएंगे और रूसी एयरस्पेस से सीधे अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। पुतिन के आगमन को देखते हुए 15 अगस्त को एंकोरेज, अलास्का में सभी उड़ानें प्रतिबंधित हैं। पुतिन के विमान को विशेष सुरक्षा दी जाएगी और हर जगह सीक्रेट सर्विस की नजर रहेगी। पुतिन की सुरक्षा रूसी सैनिक करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, मार्को रुबियो ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर बात की।

अलास्का को बैठक के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यह पहले रूस का हिस्सा था। रूस ने इसे अमेरिका को बेच दिया था। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पुतिन के खिलाफ वारंट जारी किया है। अमेरिका अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले मानने के लिए बाध्य नहीं है। इसके अलावा, पुतिन का जहाज किसी अन्य देश की सीमा में गए बिना आसानी से अलास्का जा सकता है। किसी अन्य देश में बैठक के लिए जहाज को उन देशों से गुजरना पड़ता जो इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले को मानते हैं, जिससे पुतिन की गिरफ्तारी का खतरा हो सकता था। इन सभी से बचने के लिए पुतिन और ट्रंप ने अलास्का में बैठक करने का फैसला किया। इस बैठक में युद्ध विराम और आगे की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250