scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशएससीओ शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने म्यांमार के सैन्य प्रमुख से मुलाकात की, चुनाव और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

एससीओ शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने म्यांमार के सैन्य प्रमुख से मुलाकात की, चुनाव और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के सैन्य प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। मोदी ने आगामी म्यांमार चुनावों की निष्पक्षता और सभी पक्षों की...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
August 31, 2025
एससीओ शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने म्यांमार के सैन्य प्रमुख से मुलाकात की, चुनाव और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के सैन्य प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। मोदी ने आगामी म्यांमार चुनावों की निष्पक्षता और सभी पक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई। भारत ने म्यांमार के नेतृत्व वाली शांति प्रक्रिया का समर्थन दोहराया और द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से सीमा सुरक्षा और विकास सहयोग पर चर्चा की गई। म्यांमार में जारी संघर्ष और क्षेत्रीय स्थिरता पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि म्यांमार में होने वाले चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष और समावेशी होंगे, जिनमें सभी संबंधित पक्षों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत म्यांमार के नेतृत्व में चलने वाली शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है। केवल शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत और परामर्श ही एक ऐसा रास्ता है जिसपर चलकर आगे बढ़ा जा सकता है। पीएम मोदी ने दोहराते हुए कहा कि भारत म्यांमार के साथ अपने रिश्तों को पड़ोसी प्रथम, एक्ट ईस्ट और हिन्द-प्रशांत नीतियों के अंतर्गत खास महत्व देता है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250