
पाकिस्तान के लाहौर में पोलियो उन्मूलन अभियान को झटका लगाते हुए माता-पिता ने मंगलवार को दो अलग-अलग इलाकों में टीमें पर हमला बोल दिया। हरबंसपुरा में स्वास्थ्य कर्मियों को बच्चों को ड्रॉप पिलाने से रोका गया और फिर उन पर लाठियां बरसाई गईं। संदिग्धों ने साथियों को बुला लिया, जिससे हालात बिगड़ गए।
पीड़ितों ने हेल्पलाइन पर कॉल की तो पुलिस पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने उन पर भी पथराव कर दिया। आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शाहदरा में भी एक महिला कर्मी को परेशान करने का मामला दर्ज हुआ।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसे दो देश हैं जहां पोलियो वायरस बरकरार है। खैबर पख्तूनख्वा व बलूचिस्तान में हमले आम हैं। हालिया अभियान में 4.43 करोड़ बच्चों को ड्रॉप मिली, लेकिन 2% छूट गए। 2026 के पहले ड्राइव में 10 लाख बच्चे टीकाकरण से वंचित रहे, कराची में 58% कवरेज हुआ।
सुरक्षा, बहिष्कार व बर्फीले इलाकों से 2.33 लाख बच्चे छूटे—खैबर में 1.84 लाख, पीओजेके-पीओजीबी में 50 हजार। इन चुनौतियों से निपटना जरूरी है ताकि पोलियो का खात्मा हो सके।