scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशवॉशिंगटन में 6 साल बाद पाक PM और ट्रंप की मुलाकात

वॉशिंगटन में 6 साल बाद पाक PM और ट्रंप की मुलाकात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए वॉशिंगटन जाएंगे। यह मुलाकात गुरुवार को व्हाइट हाउस में होगी। शहबाज इन दिनों न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
September 23, 2025
वॉशिंगटन में 6 साल बाद पाक PM और ट्रंप की मुलाकात
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए वॉशिंगटन जाएंगे। यह मुलाकात गुरुवार को व्हाइट हाउस में होगी। शहबाज इन दिनों न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में भाग ले रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने ट्रंप से मुलाकात के बाद अनौपचारिक बातचीत भी की थी। यह बैठक आठ इस्लामिक-अरब देशों के नेताओं के साथ ट्रंप की थी, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल था। शहबाज शरीफ एक दिन के लिए वॉशिंगटन जाएंगे और उसी दिन न्यूयॉर्क लौट आएंगे, ताकि UNGA की बैठकों में शामिल हो सकें। किसी पाकिस्तानी PM की ट्रंप से आखिरी मुलाकात 2019 में हुई थी। जब इमरान खान वॉशिंगटन गए थे। इसलिए यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। बाइडेन प्रशासन ने पाकिस्तान को लगभग नजरअंदाज कर दिया था। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से, पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों में बदलाव देखने को मिला है। इससे पहले, जून में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भी राष्ट्रपति ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस बैठक में दोनों नेता अफगानिस्तान, आतंकवाद विरोधी सहयोग, व्यापार, और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब मध्य पूर्व में तनाव बढ़ रहा है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250