
नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी नीता भूषण को पोलैंड में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। 1994 बैच की यह अधिकारी वर्तमान में न्यूजीलैंड में उच्चायुक्त हैं और शीघ्र ही वारसॉ में अपना नया दायित्व संभालेंगी।
नीता भूषण का कूटनीतिक सफर प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जापान, जर्मनी, यूएई और बांग्लादेश में महत्वपूर्ण पद संभाले। अबू धाबी में उप-राजदूत और शिकागो में महावाणिज्य दूत के रूप में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। 2017 से 2019 तक शिकागो में अमेरिका के 10 मध्य-पश्चिमी राज्यों में भारतीय हितों का नेतृत्व किया।
विदेश मंत्रालय में मध्य यूरोप के लिए अतिरिक्त सचिव रहीं। अप्रैल 2020 से 30 देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया। 2009-13 में वित्त मंत्रालय के आर्थिक विभाग में निदेशक के रूप में यूरोप से आर्थिक संबंध विकसित किए। विकास साझेदारी प्रशासन में निदेशक, जापान-कोरिया डेस्क पर अवर सचिव और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में फैकल्टी सदस्य भी रहीं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स और मद्रास विश्वविद्यालय से एम.फिल। सितंबर 2022 से न्यूजीलैंड उच्चायुक्त, साथ ही कुक द्वीप, नियू, वनुआतु और समोआ का अतिरिक्त प्रभार।
भारत-पोलैंड संबंध 1954 से। 1957 में वारसॉ में दूतावास। 1989 के लोकतंत्र के बाद मजबूत बने। पीएम मोदी का 22 अगस्त 2024 का ऐतिहासिक दौरा 45 वर्षों में पहला।
व्यापार: भारत से टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग गुड्स, रसायन, फार्मा, कृषि, ईंधन। पोलैंड से मशीनरी, रसायन, धातु, बैटरी। यह नियुक्ति संबंधों को नई गति देगी।