
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक दिल छू लेने वाली बात का खुलासा किया है। याद वाशेम होलोकॉस्ट स्मारक में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ली गई तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा था। नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने मोदी को अपनी पत्नी सारा के उन रिश्तेदारों के नाम दिखाए, जिनकी नाजी शासन में हत्या कर दी गई थी।
हॉल ऑफ नेम्स में खड़े होकर नेतन्याहू ने कहा, ‘मैंने अपने मित्र को सारा के उन परिजनों के नाम दिखाए जो होलोकॉस्ट के शिकार बने।’ इसके बाद दोनों ने स्मृति समारोह में भाग लिया, जहां मोदी ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए माल्यार्पण किया और स्मृति पत्थर रखा। नेतन्याहू ने इसे अविस्मरणीय बताया।
याद वाशेम छह लाख यहूदियों की स्मृति में स्थापित है, जो हिटलर के अत्याचारों का शिकार हुए। मोदी का दो दिवसीय दौरा ऐतिहासिक रहा। नेसेट में उनका संबोधन यादगार बना, जहां उन्हें ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ सम्मान मिला—पहली बार किसी विदेशी नेता को।
नेतन्याहू ने बार-बार मोदी को महान नेता, सच्चा मित्र और भाई कहा। हंसी-मजाक और भावुक पल दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने वाले साबित हुए। अंतिम दिन राष्ट्रपति हर्जोग संग ओक का पेड़ लगाकर मोदी ने माताओं की स्मृति में योगदान दिया। ये पल भारत-इजरायल मैत्री के नए अध्याय की शुरुआत हैं।