scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशनेपाल में हिंसक विरोध के बाद सोशल मीडिया प्रतिबंध वापस

नेपाल में हिंसक विरोध के बाद सोशल मीडिया प्रतिबंध वापस

नेपाल सरकार ने हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। राजधानी काठमांडू और अन्य क्षेत्रों में युवाओं के विरोध के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 20 लोगों की मौत हो...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
September 7, 2025
नेपाल में हिंसक विरोध के बाद सोशल मीडिया प्रतिबंध वापस
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

नेपाल सरकार ने हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। राजधानी काठमांडू और अन्य क्षेत्रों में युवाओं के विरोध के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हो गए। नेपाल के संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने घोषणा की कि सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक के बाद सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला वापस ले लिया है। सरकार ने तीन दिन पहले फेसबुक और ‘एक्स’ सहित 26 सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाया था क्योंकि उन्होंने पंजीकरण नहीं कराया था। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारें छोड़नी पड़ीं। फेसबुक, ‘एक्स’ और व्हाट्सएप जैसी सोशल मीडिया साइटें सोमवार रात से फिर से चालू हो गई हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250