
बीजिंग, 13 फरवरी। नौरू के राष्ट्रपति डेविड रानिबोक अदेआंग ने इस साल दोबारा चीन के गुआंगडोंग प्रांत के च्यांगमेन शहर का दौरा किया। बर्ड पैराडाइज नेशनल वेटलैंड पार्क में क्रूज पर सवार होकर चाइना मीडिया ग्रुप के विशेष साक्षात्कार में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की तारीफ की।
उन्होंने कहा, चीन यात्रा पर अक्सर बड़े शहर, चमकदार लाइटें और फैक्टरियां दिखती हैं, लेकिन च्यांगमेन में सदियों से जमीन की रक्षा हो रही है। लोगों का प्रकृति प्रेम देखकर प्रेरणा मिलती है, क्योंकि पर्यावरण बचाना भविष्य की पीढ़ियों के लिए जीवन स्थान सुनिश्चित करना है।
जुलाई में पहले आए थे, अब छह माह बाद दोस्तों से मिलने, चंद्र नव वर्ष मनाने और कारोबार बढ़ाने पहुंचे।
पिछले सात माह में चीन-नौरू सहयोग की नई ऊंचाइयों का जिक्र किया। नौरू में च्यांगमेन की सौर लाइटों से पूरा द्वीप जगमगा रहा है। राष्ट्रपति के तौर पर गर्व महसूस होता है। साथ ही, हाइड्रोपोनिक गार्डन में च्यांगमेन से लाए लेट्यूस के पहले पौधे रोपे—नौरू में लेट्यूस की पहली सफल फसल।
च्यांगमेन के बारे में और जानने की इच्छा जताई, लेकिन इसके लिए बार-बार आना जरूरी। यह यात्रा दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का प्रतीक है।