
अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के क्ले काउंटी में शुक्रवार देर रात एक हमलावर ने तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबार किया, जिसमें छह लोगों की जान चली गई। स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध को जल्द ही हिरासत में ले लिया, जिससे इलाके में राहत की लहर दौड़ गई।
क्ले काउंटी के शेरिफ एडी स्कॉट ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया, ‘संदिग्ध हिरासत में है और अब हमारी कम्युनिटी के लिए कोई खतरा नहीं।’ उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए दुआओं की अपील की। स्थानीय चैनल डब्ल्यूटीवीए के अनुसार मरने वालों की संख्या छह है।
लगभग 20,000 आबादी वाले इस काउंटी का नाम 19वीं सदी के राजनेता हेनरी क्ले के सम्मान में पड़ा है। 2020 जनगणना में इसकी जनसंख्या 18,636 बताई गई। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान या मकसद पर कोई टिप्पणी नहीं की।
यह घटना 10 अक्टूबर 2025 को लीलैंड में हुई हाईस्कूल फुटबॉल मैच के बाद गोलीबारी की याद दिलाती है, जहां चार की मौत और 12 घायल हुए थे। अमेरिका में बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। कम्युनिटी अब शोक में डूबी है और जांच जारी है।
