LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशट्रंप के लिए न्यूयॉर्क में मैक्रों का काफिला रोका गया

ट्रंप के लिए न्यूयॉर्क में मैक्रों का काफिला रोका गया

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में भाग लेने पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की कार को अमेरिकी पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
September 22, 2025
ट्रंप के लिए न्यूयॉर्क में मैक्रों का काफिला रोका गया
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में भाग लेने पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की कार को अमेरिकी पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निकलने वाले काफिले के कारण की। इसके बाद मैक्रों सड़क पर उतर आए और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एक अधिकारी मैक्रों से बात कर रहे हैं और उन्हें ट्रंप के काफिले की वजह से सड़क बंद करने की जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद, मैक्रों ने फोन पर किसी से बात की, माना जा रहा है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को ही फोन किया था।

मैक्रों ने ट्रंप को फोन पर कहा कि, ‘आप सोच भी नहीं सकते कि मैं न्यूयॉर्क की सड़क पर खड़ा हूं और आपका इंतजार कर रहा हूं। आपकी वजह से यहां सब कुछ बंद हो गया है।’ इसके बाद मैक्रों न्यूयॉर्क की सड़कों पर मौजूद लोगों से बातचीत करते हैं और कुछ के साथ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं। इस पूरे मामले पर न्यूयॉर्क पुलिस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

इमैनुएल मैक्रों यूएन जनरल असेंबली की बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे। बैठक के पहले दिन उन्होंने फिलिस्तीन को मान्यता देने की घोषणा की। फ्रांस संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य है। इस बार यूएन की बैठक में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, फिलिस्तीन और सीरिया के मुद्दे पर चर्चा हो रही है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250