scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशकनाडाई व्यवसायी के रेस्तरां पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हमला, कपिल शर्मा के कैफे के बाद अब नया निशाना

कनाडाई व्यवसायी के रेस्तरां पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हमला, कपिल शर्मा के कैफे के बाद अब नया निशाना

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को, कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' में गोलीबारी की घटना के कुछ ही घंटों बाद, इसी गिरोह ने एक कनाडाई...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
October 16, 2025
कनाडाई व्यवसायी के रेस्तरां पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हमला, कपिल शर्मा के कैफे के बाद अब नया निशाना
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को, कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' में गोलीबारी की घटना के कुछ ही घंटों बाद, इसी गिरोह ने एक कनाडाई व्यवसायी के रेस्तरां को अपना निशाना बनाया। यह ताजा हमला ब्रैंपटन शहर में हुआ, जहां अज्ञात हमलावरों ने रेस्तरां पर गोलियां चलाईं।

इस हमले की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों नामक गैंगस्टर ने ली है, जिसने दावा किया कि व्यवसायी को 'सबक सिखाने' की जरूरत थी। ढिल्लों ने एक पोस्ट में यह भी कहा कि यह सिर्फ 'ट्रेलर' था और आगे फिल्म में व्यवसायी की जान भी जा सकती है। गिरोह ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें दो लोग रात के अंधेरे में हाथ से गोलीबारी करते दिख रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब बिश्नोई गिरोह कनाडा में सक्रिय हुआ है। हाल ही में, कनाडाई सरकार ने बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित किया था। इसके बावजूद, गिरोह विभिन्न शहरों में गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

कपिल शर्मा के कैफे पर भी हुआ था हमला:

गुरुवार की सुबह, कनाडा के सरे में स्थित कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। यह पिछले कुछ महीनों में उनके कैफे पर तीसरा हमला था। पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग 3:45 बजे सरे के न्यूटन इलाके में एक व्यवसाय में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को इमारत पर गोलियों के निशान मिले।

कैफे के कर्मचारी उस समय अंदर मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से किसी को चोट नहीं आई। सरे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी 10 जुलाई और 7 अगस्त को कैफे पर हमले हो चुके हैं। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर जबरन वसूली से इनकार किया है, लेकिन इन घटनाओं को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250