scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशछठ पूजा को UNESCO में शामिल करने के लिए भारत सरकार का प्रयास

छठ पूजा को UNESCO में शामिल करने के लिए भारत सरकार का प्रयास

केंद्र सरकार ने छठ महापर्व को यूनेस्को की सूची में शामिल करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। छठी मइया फाउंडेशन की पहल पर तेजी से काम हो रहा है। छठ महापर्व, जो भारत की आस्था, पर्यावरण और सांस्कृतिक गौरव...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
August 11, 2025
छठ पूजा को UNESCO में शामिल करने के लिए भारत सरकार का प्रयास
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

केंद्र सरकार ने छठ महापर्व को यूनेस्को की सूची में शामिल करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। छठी मइया फाउंडेशन की पहल पर तेजी से काम हो रहा है। छठ महापर्व, जो भारत की आस्था, पर्यावरण और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है, अब अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने की ओर बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने छठी मइया फाउंडेशन की शुरुआती मांग को स्वीकार करते हुए संगीत नाटक अकादमी (SNA) को निर्देश दिया है कि इस पर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने 8 अगस्त 2025 को जारी पत्र के माध्यम से औपचारिक आदेश दिया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत का इस ऐतिहासिक पहल में मार्गदर्शन और सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप कुमार दुबे ने कहा कि यह प्रधानमंत्री और संस्कृति मंत्रालय की संवेदनशीलता का प्रमाण है। यूनेस्को की सूची में शामिल होने से छठ महापर्व को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250