
ईरान में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। देशभर में फैले विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप धारण कर लिया है। ऐसे में तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। दूतावास ने छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों सहित वहां मौजूद सभी भारतीयों से तुरंत व्यावसायिक उड़ानों या उपलब्ध साधनों से देश छोड़ने की अपील की है।
5 जनवरी 2025 को भारत सरकार द्वारा जारी पूर्व एडवाइजरी को बरकरार रखते हुए दूतावास ने कहा कि बदलते हालातों को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है। प्रदर्शन स्थलों से दूर रहें, दूतावास के संपर्क में बने रहें और स्थानीय मीडिया पर नजर रखें। यात्रा दस्तावेजों को सुरक्षित रखें।
पिछले 20 दिनों से 280 से अधिक स्थानों पर अशांति जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और करीब 20,000 गिरफ्तार हुए हैं। इंटरनेट सेवा पांच दिनों से ठप है।
आपातकालीन सहायता के लिए नंबर: +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359। ईमेल: [email protected]। अभी तक रजिस्टर न करने वालों के लिए लिंक https://www.meaers.com/request/home उपलब्ध है। इंटरनेट समस्या हो तो भारत में परिवारजन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
भारतीय दूतावास हर संभव मदद के लिए तत्पर है। नागरिकों की सुरक्षा ही प्राथमिकता है।
