
मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की कथित मौत के बाद हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेट बरसाए, जिसके जवाब में इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने लेबनान के दक्षिणी हिस्से में 53 गांवों को तत्काल खाली करने का आदेश जारी कर दिया।
हिज्बुल्लाह ने लेबनानी इलाके से रॉकेट और ड्रोन दागे, लेकिन आईडीएफ ने पलटवार में बेरूत और दक्षिण लेबनान में दर्जनों आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसमें कमांड पोस्ट, सीनियर ऑपरेटिव्स और कफर द’गल के पास राधवान फोर्स के दो सदस्यों वाली गाड़ी शामिल थी।
आईडीएफ ने बताया कि ऑपरेशन रोअरिंग लायन के तहत तेहरान के सेंट्रल इलाके में ईरानी ठिकानों पर हमले के साथ-साथ पूरे लेबनान में हिज्बुल्लाह के अड्डों को लक्ष्य बनाया गया। सुबह 01:04 बजे हिज्बुल्लाह के हमले का जवाब फौलादी इरादे से दिया गया।
लेबनानी नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। दक्षिणी कमांड में गाजा की येलो लाइन की सुरक्षा, अरावा, एलियट और पश्चिमी नेगेव में अतिरिक्त फौज तैनात की गई। सेंट्रल कमांड को मजबूत कर काउंटर-टेरर एक्टिविटी पर जोर दिया गया।
आईडीएफ का दावा है कि पहले से तैयारियां पूरी होने से हर परिस्थिति में ऑपरेशनल श्रेष्ठता बनी रही। यह संघर्ष क्षेत्रीय युद्ध की ओर इशारा कर रहा है, जहां मानवीय संकट बढ़ने का खतरा है।