LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशइजरायली हवाई हमले में हूती प्रधानमंत्री की मौत

इजरायली हवाई हमले में हूती प्रधानमंत्री की मौत

यमन की राजधानी सना में इजरायली हवाई हमले में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हो गई। हूती विद्रोहियों ने इसकी पुष्टि की। विद्रोहियों के अनुसार, अल-रहावी गुरुवार को...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
August 30, 2025
इजरायली हवाई हमले में हूती प्रधानमंत्री की मौत
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

यमन की राजधानी सना में इजरायली हवाई हमले में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हो गई। हूती विद्रोहियों ने इसकी पुष्टि की। विद्रोहियों के अनुसार, अल-रहावी गुरुवार को सना में हुए हमले में मारे गए, जिसमें सरकार के कई अन्य मंत्री भी हताहत हुए हैं। इजरायली सेना ने कहा कि उसने यमन के सना क्षेत्र में हूती आतंकवादी शासन के सैन्य ठिकाने पर हमला किया था। अल-रहावी अगस्त 2024 से हूती नेतृत्व वाली सरकार के प्रधानमंत्री थे। हमले के समय, वह सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में भाग ले रहे थे, जिसमें पिछले वर्ष की गतिविधियों का मूल्यांकन किया जा रहा था। हूतियों ने गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध के दौरान फिलिस्तीनियों के समर्थन में इजराइल पर मिसाइलें दागी थीं। इजराइल ने हूतियों के हमलों का जवाब दिया है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250