
चीनी चंद्र नववर्ष का भव्य उत्सव, वसंत त्योहार, नजदीक आते ही इंटरनेट पर ‘चीनी बनने’ का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। यह प्राचीन परंपरा वैश्विक नेट उपयोगकर्ताओं के लिए चीनी संस्कृति की खिड़की बन रही है।
चाइना मीडिया ग्रुप की सीजीटीएन ने वैश्विक सर्वेक्षण किया, जिसमें 95.1 प्रतिशत लोगों ने वसंत त्योहार में रुचि जताई। 95 प्रतिशत का मानना है कि यूनेस्को की सूची में इसके शामिल होने से चीनी संस्कृति का विश्वव्यापी स्वागत साबित होता है।
91.7 प्रतिशत ने कहा कि त्योहार की एकता, शांति व सद्भाव की भावना मानव मूल्यों से मेल खाती है। 86.7 प्रतिशत चीन में इसे मनाने को उत्सुक हैं, जबकि 92.1 प्रतिशत प्राचीन संस्कृति के आधुनिक मिश्रण को आकर्षक पाते हैं।
80.8 प्रतिशत मानते हैं कि चीनी जीवनशैली अपनाना सांस्कृतिक आदान-प्रदान का संकेत है। 78.7 प्रतिशत इसे चीनी संस्कृति का आईना मानते हैं, और 76.3 प्रतिशत ‘चीनी बनने’ को चीन की खुली नीतियों का प्रतीक।
विदेशी पर्यटकों की हवाई टिकट बुकिंग में कई गुना उछाल आया है। 88.2 प्रतिशत का विचार है कि चीनी संस्कृति बाजार को नई ऊर्जा दे रही।
सीजीटीएन के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी व रूसी प्लेटफॉर्म पर 24 घंटों में 5,154 विदेशी उपयोगकर्ताओं ने भाग लिया। यह सर्वेक्षण चीनी परंपराओं के वैश्विक आकर्षण को रेखांकित करता है।