
बीजिंग, 8 मार्च। 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक शासन पहल पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि वर्तमान विश्व में चुनौतियां लगातार उभर रही हैं, शासन की खाई बढ़ रही है तथा बहुपक्षवाद कठिन परीक्षाओं से गुजर रहा है। यह पहल समयानुकूल साबित हुई है और 150 से ज्यादा देशों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इसका तत्काल समर्थन दिया है।
‘वैश्विक शासन के मित्रों का समूह’ न्यूयॉर्क व जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालयों पर गठित किया गया, जिसमें विशेषकर वैश्विक दक्षिण के देशों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पहल का मूल संदेश स्पष्ट है- संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख भूमिका अटल रहनी चाहिए तथा उसके मूल कार्यों को सशक्त बनाना होगा।
संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्य के रूप में चीन वैश्विक दक्षिण की अपेक्षाओं से अच्छी तरह वाकिफ है। शांगहाई सहयोग संगठन व ब्रिक्स जैसे मंच संयुक्त राष्ट्र चार्टर को सर्वोपरि मानते हैं तथा वैश्विक शासन सुधार में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।
वांग यी ने सभी देशों से अपील की कि वे इस पहल में शामिल हों, संयुक्त राष्ट्र को नया जीवन दें, उसकी रक्षा करें तथा उसे मजबूत बनाएं।