
बीजिंग। दुनिया भर के 40 देशों और क्षेत्रों में स्थित 100 से अधिक चीनी पुस्तक दुकानों ने हाल ही में 16वीं वैश्विक प्रवासी चीनी पुस्तक दुकानों की चीनी पुस्तक वसंत महोत्सव संयुक्त प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, सिंगापुर, ट्यूनीशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की दुकानों में यह उत्सव चीनी संस्कृति की धूम मचा गया।
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की रचनाओं और उनसे जुड़ी अध्ययन सामग्री रहा। दुकानों ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी व सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों, नई युग की उपलब्धियों और उनके वैश्विक प्रभाव को उजागर करने वाली उच्च कोटि की पुस्तकों का संग्रह प्रदर्शित किया।
वसंत महोत्सव थीम वाली किताबें, लोकप्रिय शैक्षणिक रचनाएं, मौलिक बाल साहित्य तथा चीनी भाषा शिक्षण की पुस्तकें भी लोगों का खासा ध्यान खींचा। विदेशी पाठकों के लिए ‘वसंत महोत्सव के साथ मेरी कहानी’ निबंध प्रतियोगिता, प्रसिद्ध लेखकों का कला सप्ताह तथा ‘कहानियां दुनिया को जोड़ती हैं’ जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए।
वसंत महोत्सव के दोहे लिखने और लालटेन पहेलियों को सुलझाने जैसी रोचक गतिविधियों ने विभिन्न राष्ट्रों के लोगों को चीनी संस्कृति का जीवंत अनुभव प्रदान किया। यह प्रदर्शनी चीनी सॉफ्ट पावर की मजबूत कड़ी साबित हुई, जिसने वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा दिया।