scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशचार्ली किर्क हत्याकांड: FBI ने संदिग्ध की तस्वीरें जारी कीं, जांच जारी

चार्ली किर्क हत्याकांड: FBI ने संदिग्ध की तस्वीरें जारी कीं, जांच जारी

FBI ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और रूढ़िवादी नेता चार्ली किर्क की हत्या के संदिग्ध की नई तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में संदिग्ध सीढ़ियों पर चढ़ता और उतरता दिखाई दे रहा है। उसने...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
September 11, 2025
चार्ली किर्क हत्याकांड: FBI ने संदिग्ध की तस्वीरें जारी कीं, जांच जारी
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

FBI ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और रूढ़िवादी नेता चार्ली किर्क की हत्या के संदिग्ध की नई तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में संदिग्ध सीढ़ियों पर चढ़ता और उतरता दिखाई दे रहा है। उसने अमेरिकी ध्वज मुद्रित टी-शर्ट, बेसबॉल कैप, चश्मा और एक बैग पहन रखा है। चार्ली किर्क की 10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी (UVU) में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही हमलावर की पहचान हो पाई है। FBI ने हमलावर के बारे में जानकारी देने वाले को 100,000 डॉलर (लगभग 83 लाख रुपये) का इनाम देने की घोषणा की है। जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वे चार्ली किर्क की हत्या के मामले में न्याय दिलाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

FBI के निदेशक काश पटेल और लोक सुरक्षा आयुक्त ब्यू मेसन ने यूटा यूनिवर्सिटी का दौरा किया। मेसन ने बताया कि कैंपस की सुरक्षा कमजोर थी, जिससे हमलावर आसानी से छत तक पहुंच गया। वहां से उसने 175 गज की दूरी से चार्ली किर्क पर गोली चलाई और घास के मैदान में कूदकर जंगल में भाग गया। पुलिस को घटनास्थल से एक शक्तिशाली राइफल मिली है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने चार्ली की पत्नी एरिका से बात कर शोक व्यक्त किया। ट्रंप ने किर्क के हत्यारे को 'जानवर' कहते हुए कहा कि वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। किर्क एक महान व्यक्ति थे।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस भी पीड़ित परिवार से मिलने यूटा पहुंचे। चार्ली किर्क के संगठन टर्निंग पॉइंट USA ने कहा कि किर्क को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिली थीं, लेकिन उन्होंने कभी डरकर बोलना बंद नहीं किया। इस घटना के बाद नेताओं ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250