
बीजिंग, 18 जनवरी। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 2026 वसंत त्योहार गाला के पहले रिहर्सल को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस दौरान विभिन्न प्रदर्शनों, रचनात्मक तकनीकों और मंच सज्जा का शानदार समन्वय देखने को मिला, जिसने पूरे आयोजन की शुरुआती झलक पेश की।
इस गाला का मुख्य लय आनंद और समृद्धि से ओतप्रोत है, जबकि केंद्रीय विषय ‘बेपरवाह दौड़ता घोड़ा’ है। चीनी चंद्र कैलेंडर के अनुसार 2026 अश्व वर्ष होगा, इसलिए गाला जीवंत ऊर्जा से लबालब है। इसमें फूलों के खिलने और समृद्धि के दृश्य प्रमुखता से हैं।
चीन की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेते हुए यह गाला विचारों, कलाओं और प्रौद्योगिकी के मिश्रण पर जोर देता है। कई कार्यक्रमों में घोड़े की आकृति प्रमुख है।
विशेष रूप से रोबोट दोबारा मंच पर होंगे, जो देश की वैज्ञानिक प्रगति को प्रदर्शित करेंगे।
आज से गाला के प्रसारण के लिए 30 दिनों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। निर्देशक हर कार्यक्रम को निखारने में जुटे हैं, ताकि चीनी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दर्शकों को यादगार सांस्कृतिक भोज मिले।