
बीजिंग। 2026 में रूस की राजधानी मॉस्को में तीसरे लगातार वर्ष चीनी वसंत उत्सव की भव्य तैयारियां हुईं। नव वर्ष की पूर्व संध्या से मानेजनाया चौक और अन्य जगहों पर बाजारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रोजाना आयोजन शुरू हो गए।
मॉस्को मेट्रो में विशेष वसंत उत्सव ट्रेन चलाई गई, जबकि शहर के प्रमुख स्थल चीनी लाल रंग की रोशनी से नहा उठे।
वेनेजुएला में चीनी दूतावास ने कराकास के राष्ट्रीय कला महल में ‘चीनी नव वर्ष शुभकामनाएं’ समारोह आयोजित किया। एक स्थानीय दर्शक ने कहा, ‘वेनेजुएला और चीन के लोगों की दोस्ती अटल है। चीनी भाइयों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई।’
चीन के च्यांगसू प्रांत के वूशी ऑर्केस्ट्रा ने जर्मनी के हैम्बर्ग में 2000 दर्शकों के समक्ष लोक संगीत से समा बांध दिया।
बेल्जियम के डिनैंट में चीनी दूतावास और चीनी संघों ने ‘चीनी नव वर्ष उद्यान मेला’ लगाया। भारी भीड़ उमड़ी और बेल्जियम के उप पीएम ने कहा, ‘चीन-बेल्जियम संबंध गहरे हैं। सभी को नव वर्ष मुबारक।’
कनाडा के टोरंटो में सीएन टावर लाल रोशनी से जगमगाया। नेपाल के रालिदेपुर में लालटेन महोत्सव शुरू हुआ, जहां मंत्री ने शुभकामनाएं दीं।
ये वैश्विक आयोजन सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बने।