
चीन के झेजियांग प्रांत के हांगचौ शहर ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए देश का पहला स्थानीय कानून बनाकर इतिहास रच दिया है। गत वर्ष 18 दिसंबर को मंजूर यह कानून एक जनवरी से प्रभावी हो चुका है। यह कदम समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
चीन सरकार की विभिन्न योजनाओं से नागरिकों का स्वास्थ्य स्तर उल्लेखनीय रूप से बेहतर हुआ है। पार्कों में व्यायाम करते लोग इसका जीता-जागता प्रमाण हैं। हांगचौ अब इसे कानूनी रूप प्रदान कर रहा है।
दस अध्यायों और 54 धाराओं वाले इस विनियम में स्वास्थ्य सेवाएं, स्वस्थ वातावरण, जीवनशैली मार्गदर्शन और स्वास्थ्य प्रभाव मूल्यांकन शामिल हैं। वजन प्रबंधन को मुख्य नीति के रूप में स्थान दिया गया है, जो स्थानीय स्तर पर पहली बार बाध्यकारी है।
यह राष्ट्रीय स्तर के प्रयासों का हिस्सा है, लेकिन हांगचौ ने इसे कानूनी बाध्यता बना दिया। स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट दिशानिर्देश मिले हैं। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र की चांग थाओए ने कहा कि यह समुदायिक रोकथाम को आसान बनाता है।
पोषण परामर्श और वैज्ञानिक व्यायाम मार्गदर्शन बढ़ेंगे, साथ ही स्वास्थ्य अंक कार्यक्रम जैसे प्रोत्साहन शुरू हो सकते हैं। कानून का उद्देश्य कम बीमारियां और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। यह पूरे चीन के लिए मिसाल कायम कर सकता है।