चीन के गुडोंग प्रांत में शेनझेन और च्यांगमन को जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रमुख हिस्सा चुच्यांगखो सुरंग अब दुनिया की सबसे गहरी पानी के नीचे बनी हाई-स्पीड रेल शील्ड सुरंग बन चुकी है। चार वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद चीनी स्वदेशी शनच्यांग-1 सुरंग खोदने वाली मशीन ने 4 किलोमीटर से अधिक खुदाई कर ली है, जो 113 मीटर की गहराई तक पहुंची।

पूरी सुरंग की अधिकतम गहराई 116 मीटर है, जहां जल दबाव अत्यधिक है। इस मशीन ने 13 विभिन्न भू-स्तरों, 5 जटिल भूवैज्ञानिक संरचनाओं और 6 फॉल्ट जोनों से होकर गुजरना पड़ा है। कुल 13.69 किलोमीटर लंबी यह सुरंग शेनझेन-च्यांगमन रेलवे की मुख्य नियंत्रण परियोजना है।
निर्माण पूरा होने पर शेनझेन से च्यांगमन की दूरी मात्र एक घंटे में तय हो जाएगी। इससे गुडोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया के परिवहन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी, जिससे आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। यह उपलब्धि चीन की इंजीनियरिंग क्षमता का जीता-जागता प्रमाण है।
