
बीजिंग। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 24 फरवरी को राज्य परिषद की स्थायी बैठक की अध्यक्षता कर वसंत त्योहार के बाद सरकारी गतिविधियों को तेज करने की विस्तृत योजना बनाई।
बैठक में जोर दिया गया कि वर्तमान वर्ष 15वीं पंचवर्षीय योजना का प्रारंभिक बिंदु है। राज्य परिषद के सभी विभागों को वर्ष के लक्ष्यों पर केंद्रित होकर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। राजनीतिक उपलब्धियों की सही समझ विकसित करने और वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप जनता के लिए ठोस परिणाम हासिल करने पर बल दिया गया।
चर्चा का प्रमुख विषय चांदी अर्थव्यवस्था (सिल्वर इकॉनमी) और वृद्धजनों की देखभाल सेवाओं का विस्तार रहा। चीन में इस क्षेत्र की अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए नीतिगत सुधारों की वकालत की गई। वृद्धों के पोषण कार्य को मजबूत बनाने, खपत मांग को पूरा करने और उपभोग क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक ने आधारभूत स्तर पर अग्निशमन सेवाओं को सशक्त बनाने के प्रस्ताव पारित किए। साथ ही, चीन गणराज्य जल कानून के संशोधित मसौदे पर विचार कर उसे मंजूरी दी और राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय लिया।
ये कदम चीन की आर्थिक प्रगति, सामाजिक कल्याण और शासन प्रणाली को नई दिशा प्रदान करते हैं।