
बीजिंग। चीन ने अपनी ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 28 फरवरी को तीन प्रमुख प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजनाओं का निर्माण शुरू कर दिया। इनमें मुख्य रूप से च्यांगसू-अनहुई-हनान ट्रंक लाइन शामिल है, जो 15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत पहली राष्ट्रीय स्तर की तेल-गैस परियोजना है। यह प्राकृतिक गैस के राष्ट्रीय एकीकृत नेटवर्क के नए दौर की शुरुआत का प्रतीक है।
इसी के साथ अनहुई में वेन 23-अनछिंग गैस पाइपलाइन और शानडॉन्ग में नॉर्थ ट्रंक लाइन का शिलान्यास हुआ। कुल 30 अरब युआन से अधिक का निवेश इन परियोजनाओं में किया जा रहा है। पूर्ण होने पर ये मध्य और पूर्वी चीन के पाइपलाइन नेटवर्क को घना और अधिक जुड़ा हुआ बना देंगी।
ये परियोजनाएं देश की बढ़ती गैस मांग को पूरा करने में अहम साबित होंगी। उद्योगों और घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती और विश्वसनीय आपूर्ति मिलेगी। चीन सरकार का यह प्रयास ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे क्षेत्रीय असंतुलन दूर होगा और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इन पाइपलाइनों से गैस वितरण प्रणाली आधुनिक और कुशल बनेगी। चीन का यह कदम वैश्विक ऊर्जा बाजार में उसकी स्थिति को और मजबूत करेगा।