scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशचीन-अफ्रीकी संघ की नौवीं रणनीतिक वार्ता एडिस अबाबा में आयोजित

चीन-अफ्रीकी संघ की नौवीं रणनीतिक वार्ता एडिस अबाबा में आयोजित

एडिस अबाबा, 10 जनवरी। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 8 जनवरी को अफ्रीकी संघ के मुख्यालय में आयोग अध्यक्ष मूसा फकी महमात के साथ नौवीं रणनीतिक वार्ता का आयोजन किया। यह मुलाकात चीन और अफ्रीका के बीच गहन...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
January 9, 2026
चीन-अफ्रीकी संघ की नौवीं रणनीतिक वार्ता एडिस अबाबा में आयोजित
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

एडिस अबाबा, 10 जनवरी। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 8 जनवरी को अफ्रीकी संघ के मुख्यालय में आयोग अध्यक्ष मूसा फकी महमात के साथ नौवीं रणनीतिक वार्ता का आयोजन किया। यह मुलाकात चीन और अफ्रीका के बीच गहन साझेदारी को मजबूत करने का प्रतीक बनी।

वांग यी ने अफ्रीकी संघ की अफ्रीका एकता में नेतृत्वकारी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा 13 वर्षों से लगातार भेजे गए बधाई संदेश चीन की प्रतिबद्धता दर्शाते हैं।

इस वर्ष चीन-अफ्रीका राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ है और 36वें वर्ष चीनी विदेश मंत्री नए साल में सबसे पहले अफ्रीका पहुंचे। यह परंपरा चीन की नीति की दृढ़ता और विकासशील देशों की एकजुटता को प्रतिबिंबित करती है।

दोनों पक्ष विकास के निर्णायक मोड़ पर हैं, जहां सहयोग के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। चीन अपने विकास से अफ्रीका को लाभ पहुंचाना चाहता है, संयुक्त आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना चाहता है तथा वैश्विक दक्षिण के हितों की रक्षा करना चाहता है। वांग ने अफ्रीकी संघ के नेतृत्व का पूर्ण समर्थन जताया और चार वैश्विक पहलों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की।

महमात ने चीन को भरोसेमंद साझेदार बताया। उन्होंने आपसी सम्मान पर आधारित मित्रता की सराहना की, चीन के निस्वार्थ सहयोग के लिए कृतज्ञता जताई। अफ्रीकी संघ एक चीन नीति पर अडिग है और ताइवान मुद्दे पर चीन के पक्ष में है। वैश्विक दक्षिण के हितों की रक्षा में चीन संग सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250