LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेशकनाडा ने खालिस्तानी फंडिंग पर भारत के आरोपों को स्वीकार किया

कनाडा ने खालिस्तानी फंडिंग पर भारत के आरोपों को स्वीकार किया

कनाडा सरकार ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें खालिस्तानी आतंकवादी समूहों सहित कई आतंकवादी संगठनों को कनाडा में हिंसक गतिविधियों के लिए फंडिंग मिलने की बात कही गई है। कनाडा के वित्त विभाग द्वारा जारी...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
September 5, 2025
कनाडा ने खालिस्तानी फंडिंग पर भारत के आरोपों को स्वीकार किया
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

कनाडा सरकार ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें खालिस्तानी आतंकवादी समूहों सहित कई आतंकवादी संगठनों को कनाडा में हिंसक गतिविधियों के लिए फंडिंग मिलने की बात कही गई है। कनाडा के वित्त विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि खालिस्तानी चरमपंथी समूह राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसक गतिविधियों के लिए कनाडा से धन जुटा रहे हैं। कनाडा ने पहली बार माना है कि खालिस्तानी आतंकवादी संगठन देश में मौजूद हैं और उन्हें फंडिंग मिल रही है। भारत लंबे समय से कहता रहा है कि कनाडा खालिस्तानी आतंकवादियों को शरण दे रहा है और कनाडा सरकार इस पर गंभीर नहीं है। खुफिया एजेंसियों ने हमास, हिजबुल्ला, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन को कनाडा से फंडिंग मिलते देखा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खालिस्तानी चरमपंथी समूह भारत के पंजाब में एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना के लिए हिंसक साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये संगठन फंडिंग के लिए दान, ड्रग तस्करी और वाहन चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ये समूह फंडिंग के लिए गैर-लाभकारी संगठनों और अन्य माध्यमों का भी उपयोग करते हैं, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी, क्राउड फंडिंग और धार्मिक चंदा शामिल है। रिपोर्ट में फंडिंग की गहन जांच की सिफारिश की गई है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250