मुख्य सामग्री पर जाएं
Lok Shakti

भूटान ने पीएम मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, 9 घंटे में पूरी हुई 108 स्तूपों की परियोजना

विदेश
प्रिया मिश्रा विदेश और बिज़नेस संपादक
शेयर करें
भूटान ने पीएम मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, 9 घंटे में पूरी हुई 108 स्तूपों की परियोजना

भूटान ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अद्वितीय आध्यात्मिक सम्मान प्रदान किया है, जो दोनों देशों के बीच गहरे सभ्यतागत और धार्मिक बंधनों को दर्शाता है। इस प्रकृया में भूटान के दक्षिणी क्षेत्र में 108 बौद्ध स्तूपों का निर्माण मात्र नौ घंटों में पूरा किया गया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अंतर्गत 76वें स्तूप की विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी के नाम समर्पित किया गया। गेलुफू माइंडफुलनेस सिटी स्थित इस स्थल पर भूटान के राजा जिगमे खेसर नामग्येल वांगचुक और केंद्रीय मंत्री किरें रिजिजू ने संयुक्त रूप से समर्पित स्तूप की पट्टिका का अनावरण किया।

भारत के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह कदम भारत और भूटान के बीच अटूट मित्रता और आध्यात्मिक समानता का प्रतिबिंब है। नौ घंटों के भीतर 108 स्तूपों को खड़ा करना एक लक्षित सामुदायिक और प्रशासनिक कोऑपरेशन को दर्शाता है।

बौद्ध परंपरा में स्तूपों को गहरी धार्मिक अहमियत प्राप्त है। जंगचुब चोरतेन को ज्ञान और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक माना जाता है। 108 स्तूपों की श्रृंखला पूरी करना एक महान धार्मिक साधना और उपलब्धि मानी जाती है।

गेलुफू माइंडफुलनेस सिटी भारत की सीमा के निकट स्थित एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। इसे भूटान के राजा जिगमे खेसर नामग्येल वांगचुक की एक प्रमुख विकास परियोजना के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो स्थिरता और मानसिक शांति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

दोनों देशों के बीच बौद्ध धर्म एक साझा विरासत रहा है। भूटान से प्रशासक और भक्त भारतीय पवित्र स्थलों जैसे बोधगया, सारनाथ और नालंदा की यात्रा करते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक द्वार सदैव खुले रहते हैं।

संबंधित ख़बरें