
बीजिंग में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के ‘2026 स्प्रिंग फेस्टिवल ओपेरा गाला’ की भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। इसमें सीएमजी, ग्वांग्शी च्वांग स्वायत्त प्रदेश, चीनी राष्ट्रीय अभिलेखागार, चीन थिएटर एसोसिएशन, राष्ट्रीय ओपेरा कॉलेज और पेइचिंग ओपेरा थिएटर के प्रतिनिधियों के अलावा देशभर के चर्चित और नए ओपेरा कलाकारों ने शिरकत की।
इस बार गाला पहली बार ग्वांग्शी च्वांग स्वायत्त प्रदेश में प्रस्तुत होगा, जो वसंत महोत्सव की रौनक में पारंपरिक ओपेरा को फैशनेबल और युवा अंदाज देगा। चीनी उत्कृष्ट संस्कृति से प्रेरित होकर तकनीकी नवाचार पारंपरिक कलाओं को आधुनिक दौर में चमकाएंगे।
वीडियो माध्यम से आसियान देशों के सांस्कृतिक तत्वों को शामिल कर सभ्यताओं के बीच आपसी जुड़ाव और सीख का वैश्विक मंच बनेगा। ग्वांग्शी, जहां अल्पसंख्यक आबादी सर्वाधिक है, जातीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय की मिसाल है।
देश के ख्यात ओपेरा कलाकारों और आसियान मेहमानों की प्रस्तुतियां राष्ट्रीय विशेषताओं, समकालीन शैली और आसियान संस्कृति का अनोखा मिश्रण पेश करेंगी।
लगभग 80 कला मंडल, 30 से अधिक ओपेरा शैलियां, 1000 से ज्यादा कलाकारों सहित 100 प्रमुख सितारे इस भव्य आयोजन को अविस्मरणीय बनाएंगे।