
ढाका की अंतरिम सरकार ने आगामी जनमत संग्रह को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर जनजागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। सलाहकार परिषद के सदस्य 15 से 21 जनवरी तक जिलों का दौरा कर आम लोगों को इसके उद्देश्यों, महत्व और प्रक्रिया से रूबरू कराएंगे।
इस साप्ताहिक अभियान का मकसद लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। सदस्य स्थानीय प्रशासन, नागरिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
पहले दिन चटगांव में स्थानीय सरकार सलाहकार आदिलुर रहमान खान ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठकें कीं और जनता को प्रेरित किया।
इधर, खुफिया सूत्रों ने अल्पसंख्यकों पर हमलों की आशंका जताई है। जमात जैसे संगठन इन्हें अपने कट्टर समर्थकों को एकजुट करने के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यूनुस सरकार इन घटनाओं को व्यक्तिगत बताती है, लेकिन जांच से साफ है कि ये सुनियोजित हैं। यह चुनावी माहौल को और गरमा सकता है।