आसिम मुनीर को मिला एक और तोहफा: 2027 तक बने रहेंगे सेना प्रमुख
पाकिस्तान के मौजूदा आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर अब 2027 तक अपने पद पर बने रहेंगे। भारत के साथ हालिया संघर्ष के बाद सरकार ने उन्हें फील्ड मार्शल के पद पर प्रोन्नत किया था, जिससे वे सैन्य तानाशाह अयूब...


पाकिस्तान के मौजूदा आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर अब 2027 तक अपने पद पर बने रहेंगे। भारत के साथ हालिया संघर्ष के बाद सरकार ने उन्हें फील्ड मार्शल के पद पर प्रोन्नत किया था, जिससे वे सैन्य तानाशाह अयूब खान के बाद पाकिस्तान के दूसरे फील्ड मार्शल बन गए।
अब उनकी आर्मी चीफ की कुर्सी भी सुरक्षित कर दी गई है। इसका मतलब है कि 29 नवंबर 2027 तक आसिम मुनीर को पद से नहीं हटाया जा सकता। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब सेना प्रमुखों (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स) का कार्यकाल तीन साल की जगह पूरे पांच साल का होगा। एक बार कोई सेवा प्रमुख नियुक्त हो जाता है, तो वह पांच साल तक उसी पद पर बना रहेगा।

