
बीजिंग। चीन मीडिया ग्रुप के 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का पांचवां रिहर्सल 14 फरवरी को धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य स्थल और चार शाखा केंद्रों के बीच बेहतरीन तालमेल के साथ नृत्य, गायन, करतब, ओपेरा, मार्शल आर्ट्स, नाटक, जादू और अनोखे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस सफलता से साफ है कि गाला पूरी तरह प्रसारण के लिए तैयार हो चुका है।
चीन के मशहूर गायकों के अलावा अमेरिका के जॉन लीजेंड और फ्रांस की हेलेन रोलेस जैसे विदेशी कलाकार लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। नाटकीय स्किट्स में रोबोट व मोबाइल फोन जैसे आधुनिक विषयों पर परिवारों की हृदयस्पर्शी व मनोरंजक कहानियां बयां होंगी। जादू के तिलिस्म में दर्शक खुद भागीदार बनेंगे।
सामान्य श्रमिकों का आत्मविश्वास चमकेगा, जबकि विश्व कौशल प्रतियोगिता के विजेता गीत गाएंगे। वीआर चश्मा, पेईतो नेविगेशन और ड्रोन जैसी हाई-टेक चीजें गायन-नृत्य को नया आयाम देंगी।
चार शाखा स्थल हारबिन, यीवू, हफेई और यीपिन में स्थापित होंगे, जो क्षेत्रीय संस्कृति की विविधता दिखाएंगे। 16 फरवरी को रात 8 बजे (भारतीय समय साढ़े 5 बजे) प्रसारण होगा। यह उत्सव परंपरा व आधुनिकता का अनुपम संगम साबित होगा।