
बीजिंग में 2026 चीनी चंद्र नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक समारोह होने को तैयार है। 16 फरवरी को पेइचिंग समयानुसार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे) चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा ‘वसंत महोत्सव गाला’ का वैश्विक प्रसारण होगा। यह कार्यक्रम 200 से अधिक देशों में 85 भाषाओं के माध्यम से करोड़ों दर्शकों तक पहुंचेगा।
चीनी पंचांग के अनुसार 2026 अश्व वर्ष है, जो दृढ़ता और गति का प्रतीक है। गाला का विषय ‘दौड़ता अश्व, अविराम गति’ लोगों को सपनों की दिशा में लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। इस बार मंच डिजाइन में पहली बार एआईजीसी तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है, जिसमें 14 सीएनसी मॉड्यूल हजारों घोड़ों की दौड़ का भ्रम पैदा करेंगे।
पिछले वर्ष के स्मार्ट रोबोट इस बार भी यांगगे नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। 1983 से चला आ रहा यह गाला अब चीनी परिवारों की नव वर्ष परंपरा का अभिन्न अंग है। दिसंबर 2024 में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त वसंत महोत्सव अब वैश्विक विरासत है, जिसे 20 देश अवकाश मानते हैं। 17 फरवरी से शुरू हो रहे नव वर्ष की खुशियां इसी गाला से परवान चढ़ेंगी।