scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठविदेश1800 कलाकारों ने इजराइली फिल्म उद्योग के बहिष्कार की शपथ ली

1800 कलाकारों ने इजराइली फिल्म उद्योग के बहिष्कार की शपथ ली

1800 से अधिक फिल्म कलाकारों ने इजराइली फिल्म उद्योग का बहिष्कार करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि यह उद्योग गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और नरसंहार में शामिल है। इस बहिष्कार...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|विदेश|
September 8, 2025
1800 कलाकारों ने इजराइली फिल्म उद्योग के बहिष्कार की शपथ ली
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

1800 से अधिक फिल्म कलाकारों ने इजराइली फिल्म उद्योग का बहिष्कार करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि यह उद्योग गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और नरसंहार में शामिल है। इस बहिष्कार में हॉलीवुड और अन्य देशों के कई प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता शामिल हैं। कलाकारों ने इस बहिष्कार को लेकर एक खुला पत्र लिखा है।

पत्र लिखने वालों में ब्रिटिश कलाकार ओलिविया कोलमैन, रिज अहमद, टिल्डा स्विंटन, अमेरिका के मार्क रफैलो, एम्मा स्टोन, मेक्सिको के गेल गार्सिया बरनल जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। कई प्रगतिशील यहूदी कलाकार भी इस अभियान का हिस्सा हैं, जो फिलिस्तीन के समर्थन में लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं।

लेटर में कहा गया है कि अभिनेता उन इजराइली फिल्म समारोहों, सिनेमा, प्रसारण कंपनियों और प्रोडक्शन हाउस के साथ काम नहीं करेंगे जो फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न, नस्लभेद और नरसंहार में शामिल हैं। कलाकारों का कहना है कि यह बहिष्कार दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ कलाकारों के आंदोलन से प्रेरित है।

बहिष्कार करने वाले कलाकारों का कहना है कि उनका इरादा इजराइली कलाकारों को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि उन संगठनों का विरोध करना है जो इस हिंसा और अत्याचार का समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि जहां मानवाधिकारों की बात आती है, वहां कला और संस्कृति को राजनीति से अलग नहीं रखा जा सकता है। दुनिया भर के कई कलाकार, लेखक और संगीतकार भी इजराइल की सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आए हैं और गाजा में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने का दबाव बना रहे हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250