चीन की नीतियों से अमेरिका से लेकर भारत तक परेशान है, और अब इटली भी चीनी लोगों से परेशान हो गया है। इटली पुलिस ने सोमवार को बताया कि देशव्यापी अभियान के बाद चीनी माफिया समूहों के खिलाफ 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर ड्रग तस्करी, यौन तस्करी और गंभीर डकैती जैसे अपराधों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अधिकारी एंड्रिया ओलिवाडेसे ने बताया कि मिलान, रोम, फ्लोरेंस, प्राटो और कैटेनिया सहित 25 प्रांतों में छापे मारे गए, जहां से 13 माफियाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 31 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किए बिना न्यायिक अधिकारियों को रिपोर्ट किया और 550 ग्राम या लगभग 5,500 डोज ‘शाबू’ क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त किए हैं। सैकड़ों दुकानों और वाहनों की भी जांच की गई।
-Advertisement-

इटली में चीनी माफिया का आतंक: 13 गिरफ्तार
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.